Thursday, April 19, 2012

Wednesday, April 18, 2012

शारापोवा के नए लुक की इंटरनेट पर धूम

शारापोवारूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा हमेशा से ही अपने खेल से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं और अब जब से उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर स्टाइल की तस्वीरें इंटरनेट पर जारी की हैं उनके प्रशंसकों में इसे लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

14 मई तक सूर्य-शनि आमने-सामने

सूर्य-शनि आमने-सामनेसूर्य देवता जब अपनी उच्च राशि मेष में और शनि देवता अपनी उच्च राशि तुला में आते हैं, तो दोनों आमने-सामने होते हैं एवं इनके बीच पृथ्वी आ जाती है। इसे समसप्तक योग कहते हैं। ऐसी स्थिति करीब 29 वर्ष पहले 14 अप्रैल 1983 को निर्मित हुई थी। अब ऐसे हालात 13 अप्रैल से 14 मई तक रहेंगे।

अप्रैल 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

क्या कहती है आपकी राशिकुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक लाभ वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा। अपने आप पर विश्वास रखें। मानसिक सुख मिलेगा। घर पर मांगलिक कार्य के योग है। दिनांक 10, 22 शुभ। 18 अशुभ है।

जब दर्द सताए, तब अपनाएं कुछ सरल उपाय

जब दर्द सताए, तब अपनाएं कुछ सरल उपायअपने नजरिए में थोड़ा-सा सकारात्मक बदलाव लाकर आप दर्द के अहसास को निश्चित रूप से कम कर सकते हैं। कुछ विशेष तकनीकें भी अपनाई जा सकती हैं जैसे- ध्यान, मेडिटेशन, लॉफ्टर थेरेपी, सम्मोहन चिकित्सा आदि। इन तकनीकों से दर्द के प्रति सोच व प्रतिक्रिया में निश्चित रूप से एक सकारात्मक बदलाव आता है और इसकी तीव्रता कम होती है।

पाओली दाम के पोस्टरों पर नीला रंग पोता

कोलकाता। विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हेट स्टोरी’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही बंगाली अभिनेत्री पाओली दाम के शहर में लगे पोस्टर में उनकी अर्धनग्न तस्वीरों को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नीले रंग से पेंट करने का आदेश दिया है।

जानिए विटामिन-डी की कमी के लक्षण

विटामिन-डी की कमी के लक्षणमिन-डी शरीर के विकास, हड्डियों के विकास और स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। धूप के संपर्क में आने पर त्वचा इसका निर्माण करने लगती है। हालांकि यह विटामिन खाने की कुछ चीज़ों से भी प्राप्त होता है,लेकिन इनमें यह बहुत ही कम मात्रा में होता है। केवल इनसे...